देवल संवाददाता, मऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड घोसी में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राघवेंद्र शर्मा रहे।स्टॉल के माध्यम से आमजन को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत घोसी में योजनाओं की जानकारी देने को लगाए गए स्टॉल
सितंबर 29, 2026
0
Tags
