कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर नगर में देर रात्रि तक श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। नगर के पश्चिम तरफ क्षेत्र में आयोजक आनंद मिश्रा एवं सुनीता मिश्रा के द्वारा विधिवत पूजन-अर्चना के उपरांत गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। देर रात्रि तक भव्य आरती, भजन एवं कीर्तन किए गए। गणेश प्रतिमा को मुंबई से लाया गया है और इस प्रतिमा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आयोजक आनंद मिश्रा ने कहा कि गणेश जी की कृपा से ही हर शुभ कार्य निर्विघ्न संपन्न होता है। मूर्ति को मुंबई से लाना हमारी परंपरा रही है। बता दें कि इस आयोजन को लेकर नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।श्रद्धालु विकास निषाद ने कहा कि गणेश जी की सेवा का अवसर मिलना हमारा सौभाग्य है। गणपति बाप्पा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास करें।
