देवल संवाददाता, मऊ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जनपद में सेवा एवं संवेदना की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में जिला अस्पताल सहित जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान मरीजों का कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित चिकित्सा अधीक्षकों/चिकित्सकों द्वारा अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती मरीजों से संवाद किया गया। मरीजों एवं उनके तीमारदारों से उनके उपचार, चिकित्सकीय सुविधाओं तथा अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया गया कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सक तत्परता से कार्य करेंगे। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा,संवेदना एवं जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हुए जरूरतमंद लोगों तक सहायता एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। इसी भावना के अनुरूप जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना गया और फल वितरित किए गए।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए। मरीजों को समय से उपचार, आवश्यक दवाएं एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ अस्पताल में स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित फल वितरण कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए सेवा एवं अपनत्व की भावना के लिए आभार व्यक्त किया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य,स्वच्छता, जनजागरूकता,जनसहभागिता तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ कार्य किया जाए तथा आमजन को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। फल वितरण कार्यक्रम में जिला अस्पताल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।
मरीजों एवं तीमारदारों से संवाद कर जाना हालचाल,बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर दिया गया जोर
सितंबर 17, 2026
0
Tags
