देवल संवाददाता, मऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड घोसी सहित कई विकास खंण्डो में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए उपस्थित नागरिकों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।बहुद्देशीय शिविर में उपस्थित नागरिकों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पात्र लाभार्थी संबंधित योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योजनाओं की पात्रता,आवश्यक अभिलेख,आवेदन प्रक्रिया तथा संबंधित विभाग में प्रपत्र जमा करने की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में नागरिकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रपत्र एवं अभिलेख तैयार रखते हुए संबंधित विभाग अथवा कार्यालय से संपर्क करें। साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करने को कहा गया।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार के बहुद्देशीय शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी को आमजन तक पहुंचाना,पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। शिविर में उपस्थित लोगों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और पात्रता के अनुसार लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं प्रपत्रों के संबंध में जानकारी ली।
अधिकारियों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
