देवल संवाददाता, मऊ। आम आदमी पार्टी,मऊ द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन के माध्यम से महंगाई,रोजगार, GST,UPI,भ्रष्टाचार,किसान, शिक्षा,स्वास्थ्य,विदेश यात्राओं के खर्च तथा सरकार के प्रमुख वादों एवं उपलब्धियों पर स्पष्ट एवं तथ्यात्मक जवाब मांगा गया।
AAP नेता विक्रम जीत सिंह ने कहा कि UPI से जुड़े शुल्क एवं नियमों की स्थिति स्पष्ट की जाए, GST से व्यापारियों पर पड़ रहे प्रभाव की समीक्षा हो,रोजगार और महंगाई के संबंध में स्पष्ट आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं तथा किसानों,शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर ठोस जानकारी दी जाए। उन्होंने विदेश यात्राओं के खर्च और उनसे प्राप्त परिणामों तथा भ्रष्टाचार के मामलों में हुई कार्रवाई का भी विवरण मांगा।विक्रम जीत सिंह ने कहा,जनता को अपने सवालों के स्पष्ट जवाब चाहिए। यदि प्रधानमंत्री जनता के इन सवालों का जवाब देने और आवश्यक सुधार करने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें पद छोड़ने पर विचार करना चाहिए। 17 सितंबर को अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देशहित में एक नई मिसाल कायम करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकार से जुड़े इन मुद्दों पर जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। यदि अपेक्षित जवाब एवं सुधार नहीं किए जाते हैं,तो आम आदमी पार्टी इन विषयों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से आगे भी उठाती रहेगी।कार्यक्रम में अवधेश मौर्य,अरमान खान,अंकित कुमार,संजय राजभर सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
