देवल संवाददाता, मऊ। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पारंपरिक कारीगरी बढ़ई एवं लोहार के प्रशिक्षण हेतु गठित चयन समिति द्वारा अभ्यर्थियों की साक्षात्कार/चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।उपायुक्त उद्योग एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र,मऊ द्वारा दिनांक 17 सितंबर 2026 को अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, मऊ में चयन प्रक्रिया संपन्न होगी।इस दौरान कुम्हार,मोची एवं राजमिस्त्री ट्रेड में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का भी गठित समिति के सदस्यों द्वारा साक्षात्कार/चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप ने संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अपील की है।
