देवल संवाददाता, मऊ। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अन्य पिछड़ा वर्ग,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संचालित है। शासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त संबंधित शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत ऐसे पात्र छात्र-छात्राएं,जिन्होंने अभी तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित अंतिम तिथि तक अपना आवेदन अवश्य कर दें। आवेदन करने के उपरांत आवेदन पत्र की हार्डकॉपी संबंधित शिक्षण संस्था में जमा करना भी सुनिश्चित करें।उन्होंने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि छात्र-छात्राओं द्वारा भरे गए पात्र छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों का नियमानुसार सत्यापन एवं अग्रसारण समयबद्ध रूप से किया जाए तथा अपात्र आवेदन पत्रों को निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने शिक्षण संस्थानों को यह भी निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति संबंधी डाटा के अग्रसारण के लिए अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए नियमित रूप से डाटा अग्रसारित किया जाए तथा विद्यालय स्तर पर छात्रवृत्ति डाटा को पेंडिंग न रखा जाए।उन्होंने पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की कि छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए अपना ऑनलाइन आवेदन एवं संबंधित प्रक्रिया समय से पूर्ण कर लें।
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर,पात्र छात्र-छात्राएं शीघ्र करें आवेदन
सितंबर 16, 2026
0
Tags
