देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गोंड एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को श्रम विभाग एवं थाना मानव तस्करी रोधी (एएचटी) की संयुक्त टीम ने राबर्ट्सगंज कस्बे समेत विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया।
अभियान के दौरान टीम ने दो नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। बच्चों से श्रम कराने वाले संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।
रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा, नीति आयोग से नामित सदस्य पूजा यादव, प्रभारी निरीक्षक मानव तस्करी रोधी रामदरश राम, आरक्षी पंकज कुमार एवं महिला आरक्षी साक्षी त्रिपाठी शामिल रहे।
