देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) तहसील परिसर में सोमवार को दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन संबंधी विवाद को लेकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराकर बाहर आई बाहर तहसील मे प्रांगण में 70 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह वही गिर पड़ी। महिला को तत्काल तहसीलदार शिवप्रकाश सरोज और न्यायिक तहसीलदार विवेकानन्द दूबे अपनी सरकारी गाड़ी से सौ सैय्या सयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया जहां डॉक्टरो ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर गांव निवासिनी सुमित्रा मौर्या उम्र (70) वर्ष पत्नी रामप्रसाद मौर्या, अपने पाटीदार से चल रहे जमीन संबंधी विवाद से परेशान थीं। वह मामले के संबंध में प्रार्थना पत्र देने सोमवार को तहसील पहुंची थीं। एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने के बाद जब वह एसडीएम आफिस से बाहर निकली तभी तहसील परिसर न्यायिक तहाीलदार न्यायालय/कार्यालय के समाने अचानक गिर पड़ीं। जहां वादकारियो व अधिवक्ताओ की भीड़ लग गयी। महिला के गिरने की जानकारी मिलते ही तहसीलदार और न्यायिक तहसीलदार तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उन्हें अपनी गाड़ी से सौ सैय्या चिकित्सालय पहुंचाया जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद उप जिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा सौ सैया अस्पताल पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह लालगंज चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव की कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तहसील परिसर में महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरो ने मृत घोषित किया
सितंबर 28, 2026
0
Tags
