देवल संवाददाता, मऊ।सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत संस्कृति विभाग में पंजीकृत नुक्कड़ नाटक टीमों द्वारा जनपद के विधानसभा क्षेत्र मधुबन एवं घोसी के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा राज्य सरकार के साढ़े 9 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को प्रभावी एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई तथा पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने संवाद,गीत एवं अभिनय के जरिए सरकार की उपलब्धियों को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाया। कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाते हुए जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।
सेवा ही संकल्प अभियान के तहत मधुबन एवं घोसी विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सितंबर 27, 2026
0
Tags
