कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।नमो नमो मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी गोपाल दुबे एवं जिला मीडिया प्रभारी बलदाऊ दुबे ने श्री कृष्ण जी की वराही के उपलक्ष्य में मनोकामना पूर्ण हनुमान जी मंदिर भदावरा बाईपास राजा तालाब वाराणसी में बड़े भंडारे का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में नमो नमो मोर्चा (भारत ) की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विनीत मिश्रा पहुंची। भव्य भंडारे का आयोजन करने वाले गोपाल दुबे और बलदाऊ दुबे ने प्रदेश अध्यक्ष के पैर धोए और उनकी पत्नी कंचन दुबे ने फूलों की माला और अंग वस्त्र पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया । भव्य भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा ने बताया कि वाराणसी की जनता बहुत ही शालीनता के साथ भंडारे की प्रसाद ग्रहण कर शोभा बढ़ा रही थी। प्रशासन की सक्रियता की वजह से सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कहीं पर किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि जिस तरह से दोनों भाई और उनकी पत्नियों ने उनका मान सम्मान किया ऐसा तो कोई सगा संबंधी नहीं करेगा। कार्यक्रम में नमो नमो मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी मुन्ना दुबे एवं जिला पदाधिकारी गिरीश दुबे, संजय मिश्रा, आशीष केसरी सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।
