देवल संवाददाता, आजमगढ़ । शौर्य सैनिक संगठन ट्रस्ट, जनपद आजमगढ़ की टीम ने गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद विधानसभा अध्यक्ष सुबेदार नेपाल सिंह यादव के पूजनीय पिता एवं सम्मानित श्री नाथा सिंह यादव पहलवान के आजमगढ़ स्थित वेदांता हॉस्पिटल में हुए सफल ऑपरेशन के पश्चात उनसे मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर शौर्य सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर स्नेह एवं सम्मानपूर्वक पुष्प-भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रान्माकांत यादव, जिला सचिव तेजप्रताप यादव, नगर अध्यक्ष रिंकू गुप्ता, प्रदेश सचिव रामप्रताप यादव, वेदांता हॉस्पिटल के कोऑर्डिनेटर मुनीब सिंह तथा डॉ. शीशीर जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शौर्य सैनिक संगठन ट्रस्ट ने कहा कि सैनिक परिवारों के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी पदाधिकरियों एवं सदस्यों ने श्री नाथा सिंह यादव के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

