कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अम्बेडकरनगर जिले के लोरपुर स्थित ऐतिहासिक महाराजा सुहेलदेव राजभरवंशी अष्टखम्भा स्तूप का पर्यटन विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। पर्यटन विभाग की 104.64 लाख रुपये की परियोजना के तहत स्थल का स्वरूप बदलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। होली तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।परियोजना के तहत यात्री निवास के फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है, जबकि प्लिंथ बीम का निर्माण प्रगति पर है। निर्माण कार्य सीएंडडीएस की निगरानी में चल रहा है। परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार ने बताया कि यात्री निवास बनने के बाद परिसर में पर्यटकों के ठहरने और अन्य सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे ऐतिहासिक स्थल का आकर्षण और बढ़ेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रदेश भर में धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में लोरपुर स्थित अष्टखम्भा स्तूप को भी नया रूप दिया जा रहा है। यह स्थल महाराजा सुहेलदेव राजभरवंशी से जुड़ा ऐतिहासिक महत्व रखता है। स्थानीय स्तर पर इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रहेगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।फाउंडेशन पूरा होने के बाद अब प्लिंथ बीम पर काम चल रहा है, जिससे सुपर स्ट्रक्चर की तैयारी शुरू हो जाएगी। परियोजना समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। इस विकास कार्य से लोरपुर क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।ऐतिहासिक स्थल को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा। यात्री निवास तैयार होने के बाद परिसर में ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु आसानी से रुक सकेंगे। पर्यटन विभाग की इस पहल से अम्बेडकरनगर जिले के अन्य धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों के साथ यह परियोजना भी क्षेत्रीय पर्यटन को मजबूत करेगी। स्थानीय निवासी और प्रशासन दोनों इस कार्य से उत्साहित हैं।
महाराजा सुहेलदेव राजभरवंशी अष्टखम्भा स्तूप का विकास कार्य तेज, होली तक पूरा होने का लक्ष्य
सितंबर 25, 2026
0
Tags
