कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । श्रम विभाग द्वारा मंगलवार को विकासखंड टांडा के अंतर्गत ग्राम पंचायत हजियापुर आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में उपस्थित श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। नवीन श्रमिक पंजीयन तथा रिन्यूअल प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।इसके अतिरिक्त ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के लाभ, पात्रता एवं पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड पंजीकरण कराया गया।श्रमिकों को डिजिटल लेबर चौक के बारे में भी बताया गया तथा यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप डाउनलोड कराने के साथ प्रोफाइल पूर्ण करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ऐप से मिलने वाली डिजिटल सुविधाओं से भी श्रमिकों को अवगत कराया गया।
