कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।सेवा संकल्प अभियान के तहत इंटरनेशनल वीक ऑफ डेफ पीपल-2026 के अवसर पर महामाया राजकीय ऑलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर के ईएनटी विभाग द्वारा आउटरीच स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव के दिशा-निर्देशन में किया गया।
शिविर में कुल 238 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 44 बच्चों में कान से संबंधित समस्याएं पाई गईं। इनमें सुनने की क्षमता में कमी, कान में मैल तथा ओटोमाइकोसिस जैसी समस्याएं शामिल रहीं। जांच के बाद चिन्हित बच्चों को आगे की जांच एवं उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में बुलाया गया है।
शिविर में ईएनटी विभागाध्यक्ष/विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. चंद्रभान, डॉ. सुशील, डॉ. विनय, डॉ. अनिकेत सहित इंटर्न डॉक्टरों ने सक्रिय सहभागिता की। सभी बच्चों को शिविर के दौरान अल्पाहार भी वितरित किया गया।
शिविर के सफल आयोजन में पेठिया की प्रधान रुख़साना खातून ने विशेष सहयोग प्रदान किया। मेडिकल कॉलेज की टीम ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
