देवल संवाददाता, गाजीपुर! जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अवगत कराया है कि केंद्रीय जल आयोग की सूचना के अनुसार अगले 24-48 घंटों में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है। जनपद की 5 तहसीलो के निचले इलाको में बसे गांवों में बाढ़/जलस्तर के प्रभाव से कतिपय समस्याओ की संभावना हो सकती है। जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जनपद में कुल 152 बाढ़ चौकियां, 46 बाढ़ शरणालय और 229 नावें सक्रिय, कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में पीएससी की टीमें तैनात हैं। बाढ़ राहत किट एवं बाढ़ शरणालय में पक्का भोजन की भी व्यवस्था कर लिया गया है।
गाजीपुर में 152 बाढ़ चौकियां, 46 शरणालय व 229 नावें सक्रिय, डीएम ने जारी किया बाढ़ नियंत्रण केंद्र का टेलीफोन नंबर
सितंबर 01, 2026
0
Tags
