देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) न्यायालय में विचाराधीन धारा 116 के एक मामले के निस्तारण के क्रम में एसडीएम नेहा मिश्रा ने संबंधित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभावित पक्ष तथा राजस्व विभाग के संबंधित कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। बताया गया कि राजस्व न्यायालय में चल रही हड़ताल के कारण आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो और लंबित मामलों की सुनवाई प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक मामलों में नेहा मिश्रा ने स्थलीय निरीक्षण कर सुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान संबंधित पक्षों की मौजूदगी में मौके की स्थिति का जायजा लिया गया तथा राजस्व अभिलेखों एवं मौके की वास्तविक स्थिति के आधार पर मामले के निस्तारण की कार्रवाई की गई। एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
