कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अम्बेडकर नगर का एक दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग अकबरपुर नगर के ECI महिला पीजी महाविद्यालय में संपन्न हुआ।
जिसमें प्रांत प्रवासी के नाते मानवेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति रही।
जिला अभ्यास वर्ग पांच सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र प्रस्ताविकी एवं उद्धाटन में प्रांत प्रवासी के नाते sfd प्रांत सह संयोजक मानवेन्द्र प्रताप सिंह , जिला प्रमुख डॉ शशांक मिश्र , जिला संयोजक सूर्यांश त्रिपाठी , जिला संगठन मंत्री शुभम तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत सुभारंम किया।
प्रस्ताविकी में जिला संयोजक सूर्यांश त्रिपाठी ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ता निर्माण और उनकी सक्रियता बढ़ा कर परिषद के व्यापक स्वरूप को स्थापित करने का माध्यम है। प्रांत प्रवासी मानवेन्द्र सिंह ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से शैक्षिक परिसरों एवं सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न आयाम कार्य गतिविधि के माध्यम से छात्र छात्राओं का व्यक्तित्व विकास कर उन्हें सामाज व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करता है।
अभ्यास वर्ग के द्वितीय सत्र में विभाग सह प्रचार शैलेन्द्र , तहसील प्रमुख अकबरपुर डॉ सुशांत चतुर्वेदी, विभाग संयोजक अंकित सिंह की उपस्थिति रही। विभाग सह प्रचारक शैलेन्द्र ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह अभ्यास वर्ग अम्बेडकर नगर के कार्यकर्ताओं में असीम ऊर्जा का संचार कर अम्बेडकरनगर में विधार्थी परिषद का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
विभाग संयोजक अंकित सिंह ने कहा परिसर कार्य, पर विषय रखते हुए कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परिसरों में अपने इकाईयों के माध्यम से अपने विभिन्न आयाम कार्य गतिविधि से छात्रों को सक्रिय कर रचनात्मक,आंदोलनात्मक, कार्यों को गति प्रदान करता है, डॉ सुशांत चतुर्वेदी तहसील प्रमुख अकबरपुर की उपस्थिति रही उन्होंने कहा परिसर में पढ़ने वाला हर विधार्थी कल का नहीं अपितु आज का नागरिक है इसका वर्तमान आने वाले भविष्य को सुनिश्चित करता है।
विधार्थी परिषद जैसे राष्ट्रवादी छात्र संगठन ने छात्र छात्राओं को सकारात्मक दिशा देकर भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया है।
अभ्यास वर्ग के तृतीय सत्र में विभाग संगठन मंत्री अभय सिंह सानू ,जिला छात्रा प्रमुख अन्नु गौड़ की उपस्थिति रही। विभाग संगठन मंत्री अभय सिंह सानू ने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यपद्धति के बारे में बताया।
चतुर्थ सत्र में प्रांत प्रवासी मानवेन्द्र प्रताप सिंह, तहसील संयोजक शिवम राणा की उपस्थिति रही।
प्रांत प्रवासी ने सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता के विषय में विस्तृत रूप मे बताया। अभ्यास वर्ग के अंतिम सत्र समारोप सत्र में जिला संगठन मंत्री शुभम तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं, विधालय परिवार के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। जिला अभ्यास वर्ग में उमंग, शिवांश , शिवांगी, अनुपम ,सोली, पायल ,राधिका, मान्या ,कुनाल, रिषु, पूर्णिमा,साहित्था आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
