कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम नाथमलपुर हेठरिया में रात भर रिमझिम बारिश में देर रात कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नही हुई। मालूम हो थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम नथमलपुर हेठरिया निवासी शिवआसरे वर्मा का खपरैल नुमा कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ घटना के समय परिवार के लोग बाहर ही सो रहे थे तभी अचानक मकान का एक हिस्सा भर भरा कर गिर गया। घटना की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन,रिंकू विश्वकर्मा,राम शकल आदि ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया एवं शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने की मांग की।
