देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष लालगंज अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में लालगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के जरिए भाजपा नेताओं ने देश भक्ति की भावना और राष्ट्र एकता मजबूत संदेश देने का प्रयास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद संगीता आजाद विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन बान शान और एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों को एक सूत्र में फिरोने का कार्य कर रहा है। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मसीरपुर तिराहे से हुआ। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते हुए यह यात्रा गोला बाजार,भीरा चौराहा, सिविल लाइन, तहसील गेट से होते हुए ब्लाक परिसर में पहुंचकर तिरंगा यात्रा संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा में पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व युवाओं ने भी अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए महिलाएं आकर्षक का केंद्र रही। इस अवसर पर पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक अरिवर्दन आजाद, सर्वेश राय, आनंद राय, गणेश राय लालगंज मंडल मिडिया प्रभारी, रजनीश जायसवाल, आशुतोष गुप्ता, विवेक सोनकर, आदर्श राय, सहादुर (उर्फ़) आर्यन सोनकर, शिवेन्द्र राय, रामचंद्र राम, संतोष तिवारी, अरविंद कनौजिया, शिवम्, संतोष तिवारी, अवनीश राय, राज बहादुर यादव, मनोज यादव शिवसागर बरनवाल, सुमन पांडेय, गीता सरोज, लक्ष्मी कश्यप, पूनम सरोज, अनीता सरोज, शीला सरोज, फूलमती देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा को लेकर लालगंज चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार पांडे पुलिस बल के साथ- साथ चलते रहे।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में लालगंज में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
अगस्त 12, 2026
0
Tags
