देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़ ) मेहनगर थाना के ठोठिया गांव निवासी दो महिला दो पुरुष को उल्टी होने पर हालत बिगड़ी। स्वजनो ने बताया कि सभी लोग दिन का भोजन कर आराम कर रहे थे। चण्डीगढ से रिस्तेदारी मे आये शिव कुमार 45 वर्ष को उल्टी होने लगी। कई उल्टी होने के बाद देखते ही देखते गीता 40 वर्ष, सवित्री 50 वर्ष व हीरा लाल 65 भी उल्टी की चपेट मे आ गये सभी को स्वजनो ने सौ सैय्या सयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया जहां डाक्टरो घण्टो इलाज के बाद सभी को हायर सेण्टर के लिए रेफर कर दिया।
उल्टी होने पर बिगड़ी हालत ,सौ सैयां में इलाज कर हायर सेंटर के लिए सभी को किया गया रिफर
अगस्त 12, 2026
0
Tags
