देवल संवाददाता, मऊ। सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, बगली पिजड़ा,मऊ में वाटर हार्वेस्टिंग कार्यक्रम के तहत निर्मित तालाब में मत्स्य दान एवं कमल दान कार्यक्रम आयोजित किया गया।जल हमारे जीवन का आधार है। जल चाहे तालाब में हो,पोखर में हो,नदी में हो अथवा वर्षा के रूप में सभी जल स्रोतों का संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। जल के बिना जीवन और दैनिक गतिविधियों की कल्पना नहीं की जा सकती। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सावन के चौथे सोमवार के पावन अवसर पर महाविद्यालय परिसर में निर्मित तालाब में मत्स्य दान एवं कमल दान किया गया।
उक्त तालाब का निर्माण मार्च 2026 में जल संरक्षण एवं वाटर हार्वेस्टिंग के उद्देश्य से जिला गंगा समिति,मऊ तथा रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप सेंड कराया गया था। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में तथा जिला परियोजना अधिकारी,जिला गंगा समिति,मऊ डॉ. हेमन्त यादव के संयोजन में किया गया।कार्यक्रम में डॉ.पवन कुमार सिंह,कार्यक्रम अधिकारी,डॉ. छविनाथ प्रसाद,डॉ. दीपक पाराशर सहित महाविद्यालय की छात्राओं एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण,तालाबों के पुनर्जीवन, जैव विविधता के संरक्षण तथा जल स्रोतों के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
