देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी द्वारा पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन, सोनभद्र में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री जागृति अवस्थी, आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी, सोनभद्र रहीं। कार्यक्रम में एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक वी.के. राणा एवं राजेश कुमार चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। तकनीकी सत्र में डॉ. मनीष अरोड़ा, बीएचयू द्वारा पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग, श्री संजय रस्तोगी द्वारा उद्यमिता विकास तथा मोहम्मद तफाशीर खान, शाखा प्रबंधक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, सोनभद्र द्वारा डिजिटल मार्केटिंग एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को उत्पादों की गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग, डिजिटल मार्केटिंग तथा बाजार तक पहुंच बढ़ाने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों की समस्याओं एवं सुझावों पर खुली चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
.jpg)