कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत थाना जलालपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परूईया आश्रम (कबीर धाम) परिसर से चोरी हुए पांच लोहे के गाटर (एंगल) की घटना का पर्दाफाश किया।इस मामले में थाना जलालपुर पर मुकदमा संख्या 247/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस दर्ज किया गया था। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार (4 अगस्त) को करीब दो बजकर 50 मिनट पर अभियुक्त आभाष पटेल (उम्र करीब 22 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय राजेश कुमार, निवासी परूईया आश्रम, थाना जलालपुर को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से चोरी के पांचों गाटर और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली गई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।
जलालपुर पुलिस ने गाटर चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
अगस्त 04, 2026
0
Tags
