कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।गुरुवार को राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जब भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रामलीला मैदान से रवाना होकर शहर की सड़कों पर गहरी देशभक्ति की लहर दौड़ाती हुई आगे बढ़ी।
संयोजक विकाश निषाद के साथ कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामे 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष किए। पूरा वातावरण गौरवगान से सराबोर था। तिरंगे की सलामी ने हर किसी के दिल में देशप्रेम की ज्योति जगा दी।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, गोपाल सोनकर, ओन मोहम्मद, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, शिवनाथ त्रिपाठी, दीपेश चतुर्वेदी, अनिल राजभर, अमित निषाद, आलोक सोनी, विशाल गौड, शिवम यादव और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
