देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर में बृहस्पतिवार को लगभग दस दीवाल गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। यहां यह बता दे की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बेरमां विशंभरपुर में बृहस्पतिवार को लालबहादुर बनवासी उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र शोभनाथ वनवासी एवं अल्ताफ उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र श्रद्धा बनवासी गांव के ही योगेंद्र पाल के यहां रेलिंग का काम करने गए थे गड्ढा खोदने का काम चल ही रहा था कि दीवाल गिर गई। जिसमें लाल बहादुर बनवासी एवं अल्ताफ बनवासी घायल हो गए आनन फालन में लाल बहादुर को सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय लालगंज लेजा गया जहां डॉक्टरों ने लाल बहादुर बनवासी को मृत घोषित कर दिया जबकि अल्ताफ को एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उसका दाहिना पैर टूट चुका था और इलाज चल रहा था। समाचार लिखे जाने तक मृतक का न तो पोस्टमार्टम हुआ न ही कोई सक्षम अधिकारी ही मौके पर पहुंचा था। परिजन शव लेकर दाह संस्कार हेतु जौनपुर के लिए रवाना हो गए थे। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने कहा की जानकारी में नहीं है।
