देवल संवाददाता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तहबरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की।
दिनांक 24.06.2026 को वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को आदित्य पुत्र मिथिलेश, निवासी ग्राम सोहिला, थाना तहबरपुर, बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। इस संबंध में थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0- 106/2026, धारा 87, 137(2) भा.न्या.सं. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) भा.न्या.सं. तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं पीड़िता की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा गया। दिनांक 03.08.2026 को उ0नि0 अम्बिका प्रसाद साहनी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आदित्य कुमार पुत्र मिथिलेश, निवासी ग्राम सोहिला, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष को नैपुरा अंडरपास, ग्राम नैपुरा, थाना तहबरपुर से समय 11:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
