देवल संवाददाता, आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की।
दिनांक 27.07.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना कन्धरापुर पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि दिनांक 26.07.2026 को प्रातः शौच के लिए जाते समय अभियुक्त लवकुश कुमार पुत्र रामदरश उसे जबरन अपने घर ले गया, जहां उसकी पत्नी मनीषा देवी के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा घटना का वीडियो भी बनाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0- 188/2026, धारा 65(1)/61(2)/127(2) बीएनएस एवं 16/17 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 03.08.2026 को निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता मनीषा देवी पत्नी लवकुश, निवासी ग्राम गयासपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष को समय लगभग 11:30 बजे उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के साथ उसका लगभग 02 वर्षीय पुत्र भी मौजूद था। गिरफ्तारी के उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
