देवल संवाददाता, लखनऊ।बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में वंदे मातरम् गायन को लेकर चल रही राजनीति को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् गायन पर संसद में पारित कानून पहली बार नहीं आया है। बसपा सुप्रीमो ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि केंद्र व राज्यों में सत्ता परिवर्तन के दौरान राजनीतिक दल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए या कमियां छिपाने को ऐसा करते हैं। एक-दूसरे के बनाए कानूनों को भी बदलते रहते हैं।
बसपा सुप्रीमो ने सरकारों से जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने 'जेन-जी' युवाओं और 'जी-अल्फा' स्कूली बच्चों के मुद्दों को भी उठाया। साथ ही देश के कुछ जगहों में आई बाढ़ से हुई जान-माल की हानि का भी जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकारों को ध्यान देना चाहिए। सभी राजनीतिक पार्टियों को भी इन पर समुचित ध्यान देना चाहिए। यह वर्तमान में देश व जनहित में समय की सबसे जरूरी मांग है।