देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) मूसलाधार बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं लालगंज में जलभराव की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। लालगंज बाजार में हुई बारिश ने स्थानीय व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। रोड पट नालियां जाम होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बाजार की सड़कों पर पानी भर गया। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को जलभराव के बीच आवागमन करना पड़ा। उधर लालगंज तहसील में सीओ आफिस के सामने सड़क पर तथा तहसील परिसर में जगह जगह पानी भर जाने से अधिवम्ताओ तथा वादकारियो को आने जाने में समस्या होती है। सड़क पर जमा पानी के कारण लोगो को दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि नाला की नियमित सफाई न होने से हर बारिश में ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है।
