देवल संवाददाता, मऊ।पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में बुधवार को समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियो,वाहनो व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।इस अभियान के अंतर्गत 33 टीम गठित कर 33 स्थानों पर बदल बदलकर लगभग 1420 सदिग्ध वाहनो,व्यक्तियो को चेक किया गया। जिसमें यातायात के नियमों का पालन न करने पर 644 वाहनों को विभिन्न धाराओ में चालान एवं 2 वाहनों को सीज किया गया साथ ही साथ अन्य लोगों को हिदायत भी दी गयी तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें,हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें एवं गलत स्थानो पर पार्किंग नही करे तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें ।
