आमिर, देवल ब्यूरो ,खुटहन (जौनपुर)। थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुटहन पुलिस ने अभियान चलाकर छह महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में खुटहन थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कार्रवाई की।
पुलिस ने रामापुर (दरना) गांव से पूनम यादव, उषा देवी, हिरावती देवी, आशा देवी, मीना देवी और नितेश यादव को गिरफ्तार किया। इसके अलावा जमालुद्दीनपुर गांव से समर बहादुर, सुनीता देवी, रामबुझावन, चन्द्ररेखा और महन्था को हिरासत में लिया गया।
वहीं उसरौली गांव से अमृतलाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सभी के खिलाफ क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों का आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत चालान तैयार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका वाले मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके और क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल कायम रहे।
.jpeg)