देवल संवाददाता, मऊ। जिला सूचना अधिकारी डॉक्टर धनपाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के आयोजन को दृष्टिगत 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' की तिथि में परिवर्तन किया गया है।शासन के निर्देशानुसार UPTET-2026 की प्रस्तावित परीक्षा 02, 03 एवं 04 जुलाई, 2026 को आयोजित है। परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए 04 जुलाई, 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाला 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' अब 06 जुलाई, 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा संपन्न होने के उपरांत 06 जुलाई, 2026 को सभी तहसीलों में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन पूर्व निर्धारित व्यवस्था एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा।जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु 06 जुलाई,2026 (सोमवार) को आयोजित होने वाले 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' में प्रतिभाग करें।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के दृष्टिगत 04 जुलाई के स्थान पर 06 जुलाई को आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस
जुलाई 03, 2026
0
Tags
