आमिर, देवल ब्यूरो ,खुटहन ( जौनपुर) कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. प्रेमलाल यादव जी की पांचवीं पुण्य तिथि के अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पिलकिछा पर वृहस्पतिवार को आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पार्टी और समाजिक कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन नमन किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता स्व. प्रेमलाल यादव जी उत्कृष्ट प्रतिभा के धनी थे, वे अन्याय के खिलाफ हमेशा मुखर रहते थे, डा. प्रमोद कुमार सिंह ने स्व. प्रेमलाल यादव को दबे कुचले और शोषित वर्ग की आवाज बताते हुए कहा कि वे गांधीवादी विचारधारा के पोषक थे,वे सत्य के लिए मजबूती से खड़े रहने की प्रेरणा हमेशा देते रहे। श्रद्धांजलि सभा के मुख्य आयोजन स्व प्रेमलाल यादव जी के पौत्र यूथ कांग्रेस शाहगंज के विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. दादा जी हम सबको हमेशा अन्याय के विरुद्ध लड़ने के हमेशा प्रेरित करते रहते थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी खुटहन के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी परवेज आलम भुट्टो, डा. अनिल पांडेय, देवराज पांडेय,देवेश उपाध्याय,परवेज अहमद, इरशाद खान, जियालाल यादव, शैलेन्द्र यादव, रामजीत विश्वकर्मा, बाढूराम केवट, पं. पवन शर्मा, भारत लाल यादव, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, दिनेश यादव, चंद्रशेखर, रवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
.jpeg)