देवल संवाददाता, इन्दारा। वाराणसी - गोरखपुर रेलवे मार्ग इंदारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक 4सी स्पेशल में सोमवार की सुबह लगभग दस बजे तेज रफ्तार ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। इससे फाटक टूट गया। ई रिक्शा चालाक फरार हो गया। इसके बाद गेटमैन ने आरपीएफ को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर ई रिक्शा की खोजबीन करने लगे। बड़ी मशक्कत के बाद चालक व ई रिक्शा को कब्जे में ले लिया। कोपागंज थाना निवासी अजीत यादव अदरी नगर पंचायत खजूरी ने इंदारा रेलवे मार्ग पर सोमवार को रेलवे क्रासिंग को ट्रेन दोहरीघाट की तरफ से इंदारा, वाराणसी के तरफ जाने के लिए केबिन मैन ने गेट बंद कर रहा था कि इसी बीच इंदारा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ई रिक्शा चालक ने फाटक बंद होने से ई रिक्शा को निकालने का प्रयास किया। जिस समय वह फाटक पर पहुंचा तो ई रिक्शा से फाटक की टक्कर हो गई। 4सी स्पेशल फाटक के बंद होने पर तेज रफ्तार से निकलने की कोशिश की लेकिन जाते जाते रेल फाटक बंद हो गया और टोटो फाटक से टकरा गया। इसके चलते फाटक टूट गया। इससे सड़क मार्ग पर जाम लग गया। आनन फानन में मौके पर रेलवे टेक्निकल विभाग के कर्मचारी पहुँच गए। दोनों तरफ लगी वाहनों को स्लाइडर जंजीर लगाकर पार कराया। रेलवे कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद गेट बनाया गया। गेटमैन ने तुरन्त सूचना देकर आरपीएफ पुलिस को बुला लिया। मौके पर आरपीएफ कांस्टेबल राजीव सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने ई रिक्शा चालक की खोजबीन करते हुए 2 घंटे में टोटो को चालक सहित कब्जे में ले लिया। टोटो पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट में कार्रवाई किया गया।
