देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) नगर पंचायत कटघर लालगंज के एक मैरिज हाल में बुधवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की मुख्य अतिथि नि० जिलाध्यक्ष मऊ नूपुर अग्रवाल विशिष्ट अतिथि विधानसभा पूर्व सांसद नीलम सोनकर रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह डब्बू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामनयन सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा चंदू सरोज, मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, रजनीकांत त्रिपाठी आदि ने माला भेंट कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में बोलते हुए पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के कार्यों में बाधा डालने के लिए विपक्षी पार्टियों द्वारा खड़यंत्र किया जा रहा है हमेशा मोदी जी को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है दिल्ली की लड़ाई बूथ से ही शुरू होती है बूथ मजबूत होगा तो मंडल मजबूत होगा। मंडल से जिला जिला से प्रदेश और प्रदेश से देश मजबूत होता है। मुख्य अतिथि नूपुर अग्रवाल ने भारत माता की जय से बूथ अध्यक्ष के सत्यापन का कार्य शुरू किया एवं क्रमशः लालगंज पल्हना बरदह आदि मंडलों के बूथ अध्यक्षों का सत्यापन किया। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामनयन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, विक्रांत सिंह, कविन्द्र सिंह, अल्का सिंह, शिवसागर बरनवाल, रजनीश जायसवाल, पंकज मोहन सोनकर, सोमरू यादव आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के संयोजक राजेश सरोज एवं संचालन रजनीकांत त्रिपाठी ने किया।
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन मुख्य अतिथि नि० जिलाध्यक्ष मऊ नूपुर अग्रवाल विशिष्ट अतिथि विधान सभा पूर्व सांसद नीलम सोनकर रही
जुलाई 22, 2026
0
Tags
