भाजपा सरकार में कानून का राज खत्म हो गया, महिलाओं, बहन बेटियों और नाबालिग बच्चियों की आबरु सुरक्षित नहीं - अजय राय
आमिर, देवल ब्यूरो ,जफराबाद (जौनपुर) बीते दिनों जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में ननिहाल में रह रही चार वर्षीय मासूम बच्ची को अगवा और बलात्कार कर हत्या किए जाने की घटना को सुनकर पीड़ित परिजनों के घर शोक संवेदना व्यक्त करने सोमवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी पार्टी प्रतिनिधियों के साथ पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मिलकर दुख दर्द बांटा और शोक संवेदना व्यक्त की।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मासूम बच्ची के साथ हुए हैवानियत की चर्चा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कानून का भय खत्म हो गया है, महिलाएं और छोटी छोटी नाबालिग बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। योगी आदित्यनाथ की सरकार की विफलताओं का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान अपराध, चोरी और डकैती और बलात्कार के क्षेत्र में पहले नम्बर पर होता जा रहा और थानों मे खुलेआम दलाली होती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कथित डबल इंजन की फर्जी हिंदूवादी भाजपा सरकार में जब भगवान राम सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश कैसे सुरक्षित रहेगा। राम मंदिर अयोध्या में हुए चंदा और चढ़ावे चोरी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के शहर और संरक्षण पर हिंदूओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया और भगवान श्रीराम को जमकर लूटा गया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर राममंदिर के लुटेरों को बचाने का आऱोप लगाते हुए कहा कि चंदा चोरी के असली गुनहगार चंपतराय बंसल , अनिल मिश्रा, नृपेन्द्र मिश्रा और गोपाल राव को बचाया जा रहा है, किंतु उत्तर प्रदेश की जनता भगवान राम के साथ चंदा और चढ़ावा करने चोरी करने वाली भाजपा को माफ नहीं करेगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान, संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा,यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर,विकेश उपाध्यक्ष,डा. संतोष गिरी,चंद्रशेखर निषाद, संदीप निषाद,इरशाद खान,अमन शुक्ला,जब्बार अली सलमानी, शहनवाज मंजूर, लाल प्रकाश पाल,आदिल शेख, राजीव निषाद, फैयाज हाशमी, कृष्णचंद निषाद, रहीम अंसारी, आकाश शुक्ला, सत्या त्रिपाठी पप्पू, साद खान, दिनेश चौहान,मु.ताहिर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
