आमिर, देवल ब्यूरो ,जलालपुर (जौनपुर)। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के प्रथम क्षेत्र आगमन पर रविवार को जलालपुर-फूलपुर बॉर्डर और जलालपुर चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
जलालपुर-फूलपुर सीमा पर भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने संगठन के पक्ष में नारे लगाए और नए क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
इसके बाद जलालपुर चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यहां भी गाजे-बाजे, पुष्पमालाओं और जोरदार जयघोष के साथ अशोक चौरसिया का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज, डॉ. आलोक सिंह, विपिन सिंह, मुकेश सिंह, संतोष मिश्रा, स्कन्द पटेल, रणविजय सिंह, सुदर्शन सिंह, राजेश सिंह 'स्टर्लिंग', कमलेश राय, अजीत सोनकर, रमेश दुबे, अनुपमा राय, सुशील निषाद, ललितमोहन सिंह, विपिन मिश्रा, विशाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सत्यम सिंह तनु, विशाल शुक्ला, अभिषेक सिंह, कृष्णकुमार सिंह, किशन सिंह, सावित्री मौर्या, मुगना देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpeg)