आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर, लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षाविद्, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आह्वान पर दिल्ली में 20जुलाई को "संसद चलो आंदोलन" के समर्थन में आज उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पेपर लिक के खिलाफ विरोध दर्ज किया और जनहित के मुद्दों को लेकर एक दिवसीय उपवास व प्रदर्शन पर बैठे। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ 20 जुलाई को प्रस्तावित "संसद चलो आंदोलन" के समर्थन में यह एक दिवसीय उपवास व प्रदर्शन किया गया
जिसमें प्रमुख रूप से शामिल रहे मेरा गांव मेरे जिम्मेदारी संस्थापक संस्थापक प्रदीप मिश्रा, कॉमरेड जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ सपा नेता रतनाकर चौबे, आप पार्टी जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, आप पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हिंच नारायण तिवारी, अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल ABHSD उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी,सपा जिला सचिव दीपक आर विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष धीरज विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी महासभा अमित यादव, कांग्रेस पार्टी सभासद शाहनवाज मंजूर, एडवोकेट नीरज विश्वकर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो. ताहेब, कांग्रेस पार्टी नेता मो. तारीख हुसैन, त्रिलोकीनाथ मिश्र, लालमन, इत्यादि सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
एक दिवसीय उपवास में प्रमुख रूप से शामिल रहे सामाजिक कार्यकर्त्ता प्रदीप मिश्रा, हिंच नारायण तिवारी, रत्नाकर चौबे, एडवोकेट नीरज विश्वकर्मा, समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान), साहबराज यादव, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, लालमनी श्रेयल यादव इत्यादि शामिल रहे।
इस अवसर पर "मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी" के संस्थापक प्रदीप मिश्रा ने कहा कि शिक्षा और रोजगार आज सबसे बड़ा मुद्दा है। सरकार को युवाओं की आवाज सुननी होगी और नीतियों में बदलाव करना होगा।
आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा ने कहा कि देश की शिक्षा नीति को लेकर व्यापक चर्चा की आवश्यकता है। सोनम वांगचुक जी का आंदोलन जनभावनाओं का प्रतीक है, जिसका हम पूर्ण समर्थन करते हैं।
कॉमरेड जय प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षा को व्यवसाय नहीं बनने देंगे। गरीब का बच्चा भी अच्छी शिक्षा का हकदार है।
वरिष्ठ सपा नेता श्री रतनाकर चौबे ने कहा कि सरकार को शिक्षा नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
आप पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हिंच नारायण तिवारी ने कहा कि छोटे व्यापारी और आम जनता शिक्षा की बढ़ती फीस से परेशान हैं। सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री एवं समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि छात्र हित और राष्ट्रहित सर्वोपरि है। हम मांग करते हैं कि शिक्षा को राजनीति से ऊपर रखा जाए और आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाए।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। 20 जुलाई को संसद चलो आंदोलन ऐतिहासिक होगा।
इस आमरण अनशन में जौनपुर के अन्य वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक तथा भारी संख्या में अधिवक्ता गण भी उपस्थित रहे और सभी ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
