आमिर, देवल ब्यूरो ,जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना जफराबाद में तैनात तीन रिक्रूट पुलिसकर्मियों को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। हाल ही में घोषित विभागीय चयन परिणाम में रिक्रूट कविता चौधरी, नागेंद्र पांडेय और अजित खरवार का चयन सब इंस्पेक्टर (उपनिरीक्षक) पद पर हुआ है। परिणाम घोषित होते ही थाना परिसर में खुशी का माहौल बन गया।
तीनों पुलिसकर्मियों की सफलता पर थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी सहित पुलिसकर्मियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपनिरीक्षक मुख्तार राम समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी तीनों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की।
थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने कहा कि तीनों की सफलता पूरे थाना परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सब इंस्पेक्टर के रूप में भी वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वहीं, तीनों नवचयनित उपनिरीक्षकों ने इस सफलता का श्रेय अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया।
