आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सृष्टि निर्माण की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं। उनका जीवन श्रम, समर्पण, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्श आज भी समाज में एकता, सौहार्द और पारस्परिक सम्मान की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
मुख्य वक्ता सुरेंद्र प्रजापति एडवोकेट ने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन, व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता, श्रम और सम्मान का संदेश देते हैं। कार्यक्रम को मोहन प्रजापति, जिलाजीत प्रजापति, दिलीप प्रजापति, अजय प्रजापति, जनार्दन प्रजापति, मोहित प्रजापति, कैलाश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव 'नेपाल', इरशाद मंसूरी, जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा, लाल मोहम्मद राईनी, जितेंद्र शर्मा, रवि यादव और नीतू शर्मा सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस अवसर पर सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, डॉ. आदित्य नारायण सोनकर, कमाल आजमी, संदीप यदुवंशी, अभिषेक प्रजापति, अजय मौर्य, नीरज प्रजापति, कृष्ण प्रजापति, राकेश प्रजापति, डॉ. अशोक प्रजापति, हरिशंकर प्रजापति, अरविंद यादव एडवोकेट, प्रवेश यादव, आतिश सोनकर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
