देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) नगर पंचायत कटघर लालगंज के चकिया भगवानपुर गायत्री मंदिर से बृहस्पतिवार को शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा भारत देश को नशा मुक्ति करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।जागरूकता रैली में गायत्री पीठ के कार्यकर्ता एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी प्रतिभाग किया।धरती हमारी मां है इसे कचरे और प्लास्टिक से मत गंदा करो। नशे को दूर भगाना है खुशहाली को लाना है, स्वच्छ पर्यावरण में ही स्वस्थ शरीर और निर्मल मन का वास होता है, सहित विभिन्न प्रकार के नारों से वातावरण गूंज उठा। जागरूकता रैली में आए हुए लोगों ने नशा से परहेज करने की अपील की। इस अवसर पर पुर्व चेयरमैन विजय सोनकर,सुभाष यादव, हिमांशु सिंह, संजय जायसवाल, प्यारेलाल गुप्त, राणा प्रताप यादव, इंदु सिंह, जगत नारायण जायसवाल, हरी लाल यादव सहित आदि गायत्री परिवार के लोग उपस्थित थे। वहीं पर चौकी प्रभारी लालगंज रविंद्र नाथ पांडेय मय फोर्स सुरक्षा की दृष्टि से लगे रहे।
भारत देश को नशा मुक्ति करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया
जुलाई 09, 2026
0
Tags
