देवल संवाददाता, मधुबन। ब्लॉक क्षेत्र फतहपुर मंडाव की ग्राम पंचायत बहादुरपुर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए इंडिया मार्का हैंड पंप अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं।गांव में ज्यादातर लगे हैंड पंप या तो चल नहीं रहे है या फिर दोषित जल दे रहे है।जिस की शिकायत ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव से किया मगर किसी के कानो पर जू तक नहीं रेंग रहा है।जब की प्रति वर्ष हैंड पंप मरम्मत और रिबोर के नाम से लाखों रुपया राज्यवित के खाते से उतारा जाता है। फिर भी हैंड पंप अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं।इस भीषण गर्मी में लोग जगह जगह आम जनमानस को राहत देने के लिये शीतल जल की व्यवस्था कर रहे है वही बहादुर गांव में बदहाल बड़े इंडिया मार्का हैंड की मरम्मत और रिबोर कराने में संबंधित लोग नाकारा साबित हो रहे है।ग्राम पंचायत में लगे हैंड पंपों के खराब होने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ जल मिलना मोहाल हो गया है। ग्रामीण छोटे नलों से निकलने वाला दोषित जल पीने को विवश है।लंबे समय से खराब पड़े हैंड पंपों के इर्दगिर्द कीचड,प्लास्टिक और गंदगी का अंबार लगा हुआ है।फिर भी ग्राम प्रधान और सचिव की नजरें इनायत नहीं होती है। ग्रामीणों ने समस्या समाधान हेतु जिलाधीश का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया है और बदहाल पड़े हैंड पंपों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग जनहित में किया है।
