कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकर नगर जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सेमरा टप्पा हवेली गांव निवासी हिमांशु का गुजरात राज्य के कच्छ शहर में ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गये थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया था।जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।हिमांशु अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। अभी कुछ दिन पहले ही बड़े भाई ने नौकरी करने के लिए बुलाए थे।यह दुर्घटना ड्यूटी के दौरान हुई। हिमांशु की इस आकस्मिक मौत से परिवारीजनों के अलावा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।गांव के लोगों ने बताया कि हिमांशु बहुत ही मिलनसार थे ।वह लोगों के सुख दुख में सदैव तत्पर रहते थे।
नमो नमो की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा ने बताया कि यह हमारे गांव की बहुत ही दुखद घटना है अभी कुछ दिन पूर्व ही एक और नवजीवक लड़के का रायपुर में दुर्घटना से ही मौत हो गई थी। अभी इस घटना से लोग उभर नहीं पाए थे कि हिमांशु की इस आकस्मिक घटना से पूरे गांव और परिजनों में शोक की लहर है भगवान ऐसी परिस्थिति में परिजनों को दुख सहने की क्षमता दें और मृतक आत्मा की भगवान अपने चरणों में स्थान प्रदान करें।
