देवल, ब्यूरो चीफ,समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र में समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव आजाद राव एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राम निहोर यादव और विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र 402 ओबरा के सेक्टर सलखन में वृक्षारोपण किया गया और समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री और गरीबों के जननायक श्री अखिलेश यादव जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया और कहा कि आप लोग ही समाजवादी पार्टी के सिपाही है जो आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में महान निर्णायक होंगे।
सोनभद्र के ओबरा विधानसभा क्षेत्र में सपा नेताओं का बड़ा अभियान; सलखन में वृक्षारोपण के साथ फूंका चुनावी बिगुल
जुलाई 08, 2026
0
Tags
