देवल संवाददाता, आजमगढ़। राष्ट्रीय निशानेबाज अर्जुन प्रताप सिंह तरवां ब्लाक के जमुआ गांव के हैं निवासी। पांच वर्ष में जीते 19 पदक, 4 गोल्ड, 8 रजत और 7 कास्य पदक है शामिल । 2021 में बनारस राइफल शूटिंग क्लब ज्वाइन कर लगातार पांच साल से शूटिंग की बारीकियां सीख रहें हैं। पांच वर्ष से अर्जुन प्रताप सिंह हैं नेशनल शूटर (ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय निशानेबाज)। 21 जून 2026 दिल्ली के डा. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 12 बोर के बंदूक से अचुक निशानेबाजी में क्वालीफाई कर जीता कास्य पदक। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आजमगढ़ के नए खिलाड़ियों को भी पूरा सहयोग करके उनको भी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया। गांव के बच्चों को राइफल शूटिंग की तैयारी सिखाने के लिए जिले में जल्द खोलेंगे राइफल शूटिंग एकेडमी l