देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) नगर पंचायत लालगंज के दीनदयाल नगर तथा आर्य नगर वार्ड की विद्युत सप्लाई नगर पंचायत के फीडर से जोड़े जाने के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी लालगंज को धर्मराज सिंह, इंद्रेश मिश्रा, भाजपा प्रणित आजमगढ़ जिला अध्यक्ष पंकज मिश्रा सहित दर्जनों लोगों ने सौपा यहाँ यह बताते चले की भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं दीनदयाल नगर तथा आर्य नगर वार्ड के नगर पंचायत कटघर लालगंज के निवासी ग्राम मसीरपुर के निवासियों ने बताया कि वर्तमान समय में मसीरपुर ग्राम पंचायत दो वार्डो दीनदयाल नगर तथा आर्य नगर में विभक्त है नगर पंचायत कटघर लालगंज का विस्तार के चार वर्ष हो चुका है प्रारंभ से ही उक्त वार्डो की विद्युत सप्लाई गोसाई की बाजार फिटर से हो रही है जिसमें लो वोल्टेज तथा बराबर फाल्ट होते रहते हैं नगर पंचायत के विस्तारीकरण के बाद नए बनाए गए वार्ड टिकरगाढ़ की विद्युत सप्लाई नगर से जोड़ दी गई। आर्य नगर वार्ड तथा दीनदयाल नगर की विद्युत सप्लाई नगर से जोड़ने हेतु मशीन आकर पड़ी है पैसा भी एलाट हो गया है तथा ठेकेदार भी नियुक्त हो चुका है लेकिन इसके बावजूद उक्त वार्डो की विद्युत सप्लाई नगर पंचायत कटघर लालगंज से जोड़ी नहीं जा रही है जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है तथा उपभोक्ता व जनता त्रस्त है। इस अवसर पर लालगंज मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह एडवोकेट, ओम प्रकाश सिंह, अशोक राय सहित काफी सख्या मे लोग मौजूद रहे।
विद्युत सप्लाई नगर पंचायत के फीडर से जोड़े जाने के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप उपजिलाधिकारी लालगंज को सौपा
जुलाई 06, 2026
0
Tags
