देवल संवाददाता, मऊ। जल जीवन मिशन के अंतर्गत शुद्ध पेयजल आपूर्ति के प्रभाव मूल्यांकन का आंकलन करने के लिये समाज कार्य लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम द्वारा विकास खण्ड-परदहा के ग्राम परसपुरा चमरियोंव व सरैया रघुनाथपुर में भ्रमण किया गया। 'जल गुणवत्ता एवं नियमित पेयजल आपूर्ति,पानी का प्रेशर तथा शुद्ध पेयजल आपूर्ति से सामान्य जन जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का आंकलन किया गया।कमलेश कुमार समाज कार्य विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ जिला समन्वयक जल जीवन मिशन, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि साथ में रहे। ग्राम प्रधान,जल सखी,ऑगनबाडी विद्यालय के स्टाफ,आशा बहू एवं स्वयं सहायता समूह की महिलायें तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
समाज कार्य लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति के प्रभाव मूल्यांकन का आंकलन करने हेतु विभिन्न गांव में किया भ्रमण
जुलाई 30, 2026
0
Tags
