देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) लालगंज बाजार के मसीरपुर मोहल्ला स्थित आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर एक स्कूल के समीप गुरुवार की शाम लगभग 5:00 बजे एक शीशम का पेड़ गिर जाने से जहाँ आवागमन घंटो बाधित हो गया वहीं बिजली का तार टूट जाने से विद्युत सप्लाई भी पूरी तरह से ठप्प हो गई। सूचना मिलने पर टाउन एरिया द्वारा जेसीबी मशीन भेज कर पेड़ को सड़क के किनारे करवाया गया जिसके बाद उसे काटकर अलग किया गया और आवागमन को बहाल कर दिया गया लेकिन विद्युत सप्लाई बंद रही। बाजार वासियो के अनुसार उक्त पेड़ को गिरने की आशंका जताकर वन विभाग को पूर्व में ही कई बार सूचित किया गया था लेकिन वन विभाग की लापरवाही की वजह से उस पर ध्यान नहीं दिया गया जिसके परिणाम स्वरूप गुरुवार की शाम को हुई बारिश में उक्त शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया जिससे विद्युत तार टूट गया और बिजली सप्लाई ठप्प हो गई वहीं आवागमन भी घंटो बाधित हो गया। इस दौरान राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा किसी तरह पेड़ को काटकर अलग किया गया तो आवागमन बहाल हो सका।
