देवल संवाददाता, आजमगढ़। कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार रघुनाथपुर निवासी अखिलेश यादव ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 जून की रात उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP50 CK 5013) शहर स्थित उनकी दुकान “माँ वैष्णो चाट बहार” के पास यामाहा शोरूम के निकट खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर उठा ले गए। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 30 जून की शाम बाग लखराव पुलिया के पास से आरोपी लक्ष्मी प्रसाद (21) पुत्र विनय कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश के पन्ना जनपद के गुनौरगंज का निवासी है और वर्तमान में आजमगढ़ शहर में किराए के मकान में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी रोडवेज उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी, कांस्टेबल आदित्य कुमार, हिमांशु मिश्रा एवं आकाश गुप्ता शामिल रहे।
